इक़बाल सक्का का सोने का किचन सेट जीनियस बुक में दर्ज

इक़बाल सक्का का सोने का किचन सेट जीनियस बुक में दर्ज

उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पकार इक़बाल सक्का का सोने का बनाया हुआ विश्व का सबसे छोटा किचन सेट जीनियस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है। सक्का द्वारा निर्मित किचन सेट को विश्व का सबसे छोटा स्वर्ण निर्मित किचन सेट होने का प्रमाण पत्र के जीनियस बुक के अध्यक्ष डॉ माइक ने गोल्डन ट्रॉफी एवं बैच यू.एस.ए. कार्यालय से उन्हें भेजा है।

सक्का ने बताया की उन्होंने अति सूक्षम जो सोने के पात्र बनाये है उनमे 2 मिलीमीटर का चूल्हा, 2 मिलीमीटर की कड़ाही, 2 मिलीमीटर का चकला बेलन, 2 मिलीमीटर की तपेली, तवा, फुँकनी, चिमटा, चम्मच (सभी 2 मिलीमीटर) की साइज़ के बनाये है। रसोई घर में काम आने वाली 9 मुख्य कलाकृतियों का वज़न मात्र 500 मिलीग्राम अर्थात आधा ग्राम सोना है।

Click here to Download the UT App

सक्का ने इन कलाकृतियों को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय भारत सरकार, नई दिल्ली में रखने सम्बन्धी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था जिस पर प्रधानमंत्री ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के महानिदेशक को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में रखवाने के लिए उनका पत्र भिजवाया है। यह उदयपुर के लिए ही नहीं राजस्थान के गौरव की बात है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal