इक़बाल सक्का का सबसे छोटा सोने का टी सेट जीनियस बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज

उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय शिल्प कलाकार इक़बाल सक्का ने सोने से बनी विश्व की सबसे छोटी टी सेट (जो की केवल सूक्ष्तम लेंस से देखी जा सकने वाली) बनाकर जीनियस बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है।

 | 

इक़बाल सक्का द्वारा सोने से बनी विश्व की सबसे छोटी केतली (चायदानी) मात्र 2 मिलीमीटर की है, शुगर पॉट 1 मिलीमीटर, मिल्क पॉट 1 मिलीमीटर, कप 1 मिलीमीटर साथ में 2 मिलीमीटर की प्लेट व 1 मिलीमीटर का चम्मच बनाया गया है।

इक़बाल सक्का का सबसे छोटा सोने का टी सेट जीनियस बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज

सोने की इस केतली (चायदानी) से चाय निकालने की नलकी द्वारा निकाली जा सकती है, हैंडल युक्त मिल्क पॉट में दूध व शुगर पॉट में शक़्कर के चंद दाने भरकर ढक्क्न लगाया जा सकता है। इस टी सेट का वज़न 200 मिलीग्राम है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

जीनियस बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के अध्यक्ष डॉ माइक द्वारा विश्व का सबसे छोटा सोने का टी सेट होने का प्रमाण पत्र के साथ साथ गोल्ड मैडल, ट्रॉफी एवं बैच यू एस ए कार्यालय से जारी किया गया है।

इक़बाल सक्का ने सबसे छोटी टी सेट बना गिनीज़ बुक में दावा पेश किया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News