इक़बाल सक्का ने सबसे छोटी टी सेट बना गिनीज़ बुक में दावा पेश किया

उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय शिल्प कलाकार इक़बाल सक्का ने गिनीज़ बुक में दर्ज रूसी कलाकार द्वारा सोने से बनी विश्व की सबसे छोटी टी सेट से 20 गुना छोटी टी सेट (जो की केवल सूक्ष्तम लेंस से देखी जा सकने वाली) बनाकर गिनीज़ बुक में अपना दावा पेश किया।

 | 

इक़बाल सक्का द्वारा सोने से बनी विश्व की सबसे छोटी केतली (चायदानी) मात्र 2 मिलीमीटर की है, शुगर पॉट 1 मिलीमीटर, मिल्क पॉट 1 मिलीमीटर, कप 1 मिलीमीटर साथ में 2 मिलीमीटर की प्लेट व 1 मिलीमीटर का चम्मच बनाया गया है। सोने की इस केतली (चायदानी) से चाय निकालने की नलकी द्वारा निकाली जा सकती है, हैंडल युक्त मिल्क पॉट में दूध व शुगर पॉट में शक़्कर के चंद दाने भरकर ढक्क्न लगाया जा सकता है। इस टी सेट का वज़न 200 मिलीग्राम है।

Download the UT App for more news and information

गिनीज़ बुक का वर्तमान रिकॉर्ड रूस के पीटरकार्ल फैब्जी के नाम है। जिसने विश्व की सबसे छोटी सोने से बनी टी सेट की केतली 1 इंच की तथा मिल्क पॉट और शुगर पॉट तथ कप 1-1 इंच के बनाकर लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के म्यूज़ियम में प्रदर्शित कर रखे है। उदयपुर के कलाकार ने एक रूपये के सिक्के पर प्रदर्शित सूक्ष्तम लेंस के मदद से स्पष्ट दिखाई देने वाली विश्व रिकॉर्ड की टी सेट से 20 गुना छोटी सोने के टी सेट बनाकर सक्का म्यूज़ियम में रखी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News