इक़बाल सक्का शहीदों के लिए नीलाम करेंगे अपने चार वर्ल्ड रिकॉर्ड

उदयपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी इक़बाल सक्का ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के भारतीय सपूतो की शाहदत को नमन करते हुए अपना हाल ही में बनाया गया जीनियस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज विश्व की सबसे छोटी सोने से बनी चार कलाकृतियों का विश्व रिकॉर्ड शहीदों के परिवार को समर्पित करने का संकल्प लिया है।

 | 

देश पर जान न्यौछावर करने वाले सपूतो के शहीद होने से सक्का इतने आहत व दुखी हुए है की उन्होंने अपनी जीनियस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज चार कलाकृतियों की नीलामी कर प्राप्त राशि प्रधानमंत्री शहीद कोष में देने का निर्णय लेकर देशभक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया है। इकबाल सक्का ने पूर्व में भी सोने से निर्मित 0.5 मिमी आकार का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा‘ की कलाकृति बनाई थी जिन्हे गोल्डन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज की गई है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इक़बाल सक्का ने बताया की सबसे छोटी इन कलाकृतियों की नीलामी बोली का आगाज़ 2 लाख 51 हज़ार रूपये की राशि से किया जायेगा। सक्का ने सभी देशभक्तो से अनुरोध किया है की इन कलाकृतियों की ऊंची से ऊंची नीलामी लगाकर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करे। नीलामी के लिए कलाकृतियां सक्का इंटरनेशनल गोल्ड मिनिएचर आर्ट्स म्यूज़ियम खेरादीवाड़ा उदयपुर में राखी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News