200MP कैमरे लॉन्च हुआ iQOO 15T, 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

 | 

Udaipur Times, Tech News : अगर आप भी एक अच्छा मोबाईल खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए ये जानकारी पूरी जानना बहुत जरूरी है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए बेहतरीन फीचर्स के साथ ऐसे फोन जो पूरे एरिया में आपको स्पीड के मामले में कही रुकने वाला नहीं है। चीन में बुधवार को iQOO 15T को लॉन्च किया गया। 

आइए जानते है इस फोन के बारें में पूरी जानकारी....

कीमत और उपब्धता

चीन में iQOO 15T की कीमत 12GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 4,099 (लगभग 58,000 रुपये) रखी गई है। 16GB + 256GB CNY 4,499 (लगभग 64,000 रुपये), 12GB + 512GB CNY 4,799 (लगभग 68,000 रुपये) और 16GB + 512GB RAM CNY 5,199 (लगभग 74,000 रुपये) है। वहीं, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 85,000 रुपये) रखी गई है। ये हैंडसेट किंगयुन, ट्रैक एडिशन, और लीजेंड एडिशन कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। Tech News

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डुअल-सिम iQOO 15T (नैनो + नैनो) Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है। ये 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच की 2K रेजोल्यूशन वाली LTPO AMOLED स्क्रीन स्पोर्ट करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Tech News

iQOO का ये लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition से पावर्ड है। ब्रांड का दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला ये ग्लोबली पहला स्मार्टफोन है। इसे एक Q3 सुपरकंप्यूटिंग चिप के साथ कपल किया गया है जो ग्राफिक्स-इंटेसिव टास्क्स को हैंडल करती है, साथ ही इसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। Tech News

Camera फ्रंट की बात करें तो, iQOO 15T में डुअल रियर Camera सिस्टम मिलता है, जिसमें क्लेम की गई CIPA 4.5-लेवल स्टेबलाइजेशन और 4x लॉसलेस जूम के साथ 200-MP का प्राइमरी Camera और एक 50-MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 16-MP का फ्रंट-फेसिंग Camera दिया गया है। Tech News

iQOO 15T पर कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, GPS, Beidou, GLONASS, Galileo, QZSS, और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News