500 से अधिक रेडियोलॉजिस्ट्स का उदयपुर में सम्मेलन संपन्न

कम समय में सटीक निदान देगा उपचार में तेज़ी 

 | 

उदयपुर 22 दिसंबर 2025। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) राजस्थान चौप्टर का 32वां वार्षिक सम्मेलन 20 एवं 21 दिसंबर को उदयपुर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से लगभग 500 रेडियोलॉजिस्ट एवं रेजिडेंट्स ने भाग लेकर रोग निदान में रेडियोलॉजी की बदलती और महत्वपूर्ण भूमिका पर गहन मंथन किया।

सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम दिन विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया गया। पहले सत्र में चेस्ट से संबंधित बीमारियों में रेडियोलॉजी की भूमिका पर डॉ. प्रदीप कुलकर्णी, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. रविंद्र कुंडू, डॉ. निशा अरोड़ा एवं डॉ. सुमन सिंघल ने व्याख्यान दिए। दूसरे सत्र में मस्तिष्क से जुड़ी जटिलताओं पर डॉ. शरथ कुमार, डॉ. मदन मोहन गुप्ता, डॉ. अंकिता गुप्ता एवं डॉ. भरत जैन ने अपने विचार साझा किए।

सम्मेलन के संयोजक सचिव डॉ. रामबीर सिंह ने बताया कि इसके साथ ही डॉ. कपिल व्यास, डॉ. सर्वेश तिवारी एवं डॉ. बिनित सुरेखा द्वारा मेगा क्विज का आयोजन किया गया। डॉ. भरत गुप्ता (वेस्कुलर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट) एवं डॉ. राजाराम शर्मा ने नॉन-वेस्कुलर वर्कशॉप आयोजित की। डॉ. मदन मोहन गुप्ता एवं डॉ. बृजेश सोनी ने सिमुलेटर मशीन पर डेमो दिया, जिसमें प्रतिभागियों ने हैंड्स-ऑन अभ्यास भी किया। डॉ. बिस्वजीत बुरुंगले ने डायकॉम आधारित केसों पर चर्चा की।

IRIA राजस्थान चौप्टर के अध्यक्ष डॉ. परेश सुखानी एवं सचिव डॉ. कुशल गहलोत ने बताया कि प्रथम दिन की शाम को गाला डिनर का आयोजन किया गया, जिसमें रेजिडेंट्स द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर RNT मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर ने क्विज, पेपर एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता एवं साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. कपिल व्यास ने बताया कि दूसरे दिन भी प्रतिभागियों में उत्साह बना रहा। दूसरे दिन के पहले सत्र में पेट से जुड़ी बीमारियों पर डॉ. ऋतु मेहता, डॉ. अरविंद पांडे, डॉ. तरुणा यादव, डॉ. बिनित सुरेखा एवं डॉ. सुभाष टेलर ने व्याख्यान दिए। इसी सत्र में मस्कुलोस्केलेटल बीमारियों पर डॉ. चिन्मय मेहता, डॉ. मालिनी लवाडे एवं डॉ. सुनील मिगलानी ने अपने अनुभव साझा किए।

तीसरे सत्र में महिलाओं से संबंधित बीमारियों पर डॉ. पारुल गुप्ता मोदी, डॉ. अनिंदिता बोस, मेजर डॉ. आशिष चौधरी एवं डॉ. हरिराम ने व्याख्यान दिए। सम्मेलन की थीम चेंजिग ट्रेण्ड्स वउ रेडियोलॉजी एजुकेशन एण्ड प्रेक्टिसेज पर पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया, जिसमें पैनलिस्ट के रूप में डॉ. संगीता सक्सेना, डॉ. अनु भंडारी, डॉ. कीर्ति राणा एवं डॉ. तरुणा यादव शामिल रहे, जबकि मॉडरेशन डॉ. कुशल गहलोत ने किया। इसके अलावा मस्कुलोस्केलेटल वर्कशॉप का आयोजन डॉ. कार्तिकेय, डॉ. आकांक्षा अग्रवाल एवं डॉ. मालिनी लवाडे द्वारा किया गया। फीटल वर्कशॉप डॉ. गुलाब छाजेड़, डॉ. शकुंतला गोदारा, डॉ. मुकुल चोटरानी एवं डॉ. दीपक यादव द्वारा आयोजित की गई। विभिन्न अन्य बीमारियों पर डॉ. बिनित सुरेखा, डॉ. पूनम गुप्ता एवं डॉ. मनीष सेठ ने चर्चा की।

रेजिडेंट्स के पेपर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन डॉ. राजेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ. परेश सुखानी, डॉ. वीरेंद्र कुमार मीना, डॉ. तपोन्द्रनाथ तिवारी, डॉ. सुनील काष्ठ, डॉ. अनु भंडारी, डॉ. कृति राणा, डॉ. धर्मराज मीना एवं डॉ. रविंद्र कुमार कुंडू द्वारा किया गया।

#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #IRIA #Radiology #Udaipur #MedicalConference #MedicalEducation #RadiologyLife

 


 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal