फतेहपुरा और पुला स्थित पेट्रोल पंपों पर पकड़ी गई अनियमितता

श्री भटनागर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फतहपुरा स्थित केदार पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड की कुल 16 नोजल में से 3 नोजल एवं पुला स्थित दिग्गज फ्यूल्स की 20 नोजल मे से 3 नोजल द्वारा 5 लीटर की मात्रा मापने पर 10 से 20 एमएल की कमी पाई गई

 | 
फतेहपुरा और पुला स्थित पेट्रोल पंपों पर पकड़ी गई अनियमितता

विधिक माप विज्ञान के सहायक नियत्रंक मनीष भटनागर, जिला रसद अधिकारी (ग्रामीण) जयमल राठौड़ एवं आईओसी के विक्रय अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल द्वारा उदयपुर शहर में 3 पेट्रोल पम्पों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

श्री भटनागर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फतहपुरा स्थित केदार पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड की कुल 16 नोजल में से 3 नोजल एवं पुला स्थित दिग्गज फ्यूल्स की 20 नोजल मे से 3 नोजल द्वारा 5 लीटर की मात्रा मापने पर 10 से 20 एमएल की कमी पाई गई, जिस पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 के प्रावधानो के अन्तर्गत पुनर्सत्यापित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News