क्या आपके भी फोन में नहीं चल रहा 5G ? बिना कहीं जाए मिनटों में ऐसे ठीक करें नेटवर्क
Udaipur Times, Mobile Network : मोबाइल यूजर्स के लिए बड़े काम की खबर है। स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट होने और 5G रिचार्ज प्लान लेने के बावजूद कई बार यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड नहीं मिलती। जैसे कभी फोन में 5G नेटवर्क दिखाई नहीं देता, तो कभी इंटरनेट इस्तेमाल करते समय फोन बार-बार 5G से 4G पर स्विच हो जाता है। जानकारी के लिए आपकों बता दें की इसकी वजह हमेशा टेलीकॉम कंपनी का कमजोर नेटवर्क नहीं होती। कई बार स्मार्टफोन की सेटिंग्स, SIM कार्ड या बैटरी सेवर मोड भी इसकी वजह बन सकता है। अगर आपके फोन में भी 5G कनेक्टिविटी को लेकर परेशानी आ रही है, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर इसे ठीक कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले यह चेक करना जरूरी है कि आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है या नहीं। फोन मेकर की वेबसाइट पर जाकर इसके स्पेसिफिकेशंस देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने विदेश से फोन खरीदा है, तो यह भी चेक करें कि उसमें भारत में इस्तेमाल होने वाले 5G बैंड्स का सपोर्ट मौजूद है या नहीं। जानकारी के लिए आपकों बता दें की आपकी SIM और रिचार्ज प्लान में भी 5G सर्विस उपलब्ध होनी चाहिए।
Android फोन में ऐसे ऑन करें 5G
कई बार फोन में 5G सपोर्ट होने के बावजूद नेटवर्क सेटिंग्स में 4G सिलेक्ट रहता है।
- सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन में 5G ऑन करने के लिए Settings में जाकर Connections और फिर Mobile Networks पर जाएं।
- यहां Network Mode में 5G/LTE/3G/2G (Auto Connect) का विकल्प चुनें।
- गूगल पिक्सल फोन में Settings के Network & Internet सेक्शन में जाकर SIM चुनें।
- इसके बाद Preferred Network Type में 5G सिलेक्ट कर दें।
- दूसरे एंड्रॉयड फोन में भी यह विकल्प आमतौर पर Mobile Network या SIM Settings में मिलता है।
iPhone में कैसे ऑन करें 5G
ऐपल के iPhone 12 और इसके बाद के मॉडल 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं।
- आईफोन में 5G सेटिंग ऑन करने के लिए Settings में Mobile Data पर जाएं।
- इसके बाद Mobile Data Options और फिर Voice & Data पर टैप करें।
- यहां 5G Auto और 5G On के विकल्प मिलेंगे। 5G Auto चुनने पर आईफोन जरूरत के हिसाब से LTE और 5G नेटवर्क के बीच स्विच करता है, जिससे बैटरी बचाने में मदद मिलती है।
- वहीं, 5G On चुनने पर उपलब्ध होने की स्थिति में फोन 5G नेटवर्क इस्तेमाल करेगा, लेकिन इससे बैटरी ज्यादा खर्च हो सकती है।
5G नहीं चलने पर अपनाएं ये आसान तरीके
अगर सेटिंग्स सही होने के बावजूद 5G नहीं चल रहा है, तो सबसे पहले अपने इलाके में नेटवर्क कवरेज चेक करें। आपकों बता दें की किसी शहर में 5G सर्विस उपलब्ध होने का मतलब यह नहीं है कि वहां के हर इलाके में सिग्नल मजबूत होंगे। अगर घर या ऑफिस के अंदर कमजोर सिग्नल मिलने पर फोन 4G पर स्विच कर सकता है। ऐसे में खुली जगह पर जाकर नेटवर्क चेक करें।