घर में लिफ्ट लगवाना महंगा या सस्ता ? जाने इसे लगवाने में कितना आएगा पूरा खर्चा

 | 
घर में लिफ्ट लगवाना महंगा या सस्ता ? जाने इसे लगवाने में कितना आएगा पूरा खर्चा 

Udaipur Times, Ghar Par Ese Lagwaye Lift : आजकल दो-तीन मंजिला घरों में होम लिफ्ट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर बुजुर्गों और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी वाले लोगों के लिए यह काफी उपयोगी साबित होती है। हालांकि, घर में लिफ्ट लगवाने का खर्च केवल लिफ्ट खरीदने तक सीमित नहीं होता। इसमें इंस्टॉलेशन, बिजली कनेक्शन, सिविल वर्क और बाद में मेंटेनेंस का खर्च भी जुड़ता है।

8 लाख से शुरू हो सकता है आपका पूरा खर्च

एक सामान्य होम लिफ्ट लगवाने का कुल खर्च करीब 8 लाख रुपये से शुरू होकर 30 लाख रुपये या उससे अधिक तक जा सकता है। कीमत लिफ्ट की क्षमता, मंजिलों की संख्या, केबिन के आकार, डिजाइन और घर में किए जाने वाले सिविल वर्क पर निर्भर करती है।

जाने सिर्फ लिफ्ट खरीदने में हो सकते हैं कितने रुपये खर्च?

होम लिफ्ट की कीमत आमतौर पर करीब 6 लाख रुपये से शुरू होकर 25 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है। इसमें केबिन, दरवाजे, ड्राइव सिस्टम, कंट्रोल सिस्टम और अन्य जरूरी उपकरण शामिल होते हैं। ज्यादा मंजिलों के लिए लिफ्ट, बड़ा केबिन, ऑटोमैटिक दरवाजे और प्रीमियम फीचर्स लेने पर कीमत बढ़ जाती है।

इंस्टॉलेशन का खर्च भी होगा अलग

लिफ्ट खरीदने के बाद उसे घर में लगाने का खर्च अलग से आता है। सामान्य तौर पर इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग पर करीब 50 हजार से 2 लाख रुपये तक खर्च हो सकता है। वास्तविक लागत लिफ्ट के मॉडल और साइट की स्थिति के अनुसार बदल सकती है।

सिविल वर्क बढ़ा सकता हैआपका  बजट

अगर घर में पहले से लिफ्ट के लिए जगह या शाफ्ट बना हुआ है तो खर्च कम हो सकता है। लेकिन नया शाफ्ट, पिट या स्ट्रक्चरल बदलाव कराने की जरूरत पड़ने पर बजट बढ़ जाता है। ऐसे काम में करीब 50 हजार से 5 लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च हो सकता है। इसमें शाफ्ट, पिट, स्ट्रक्चरल बदलाव और फिनिशिंग जैसे काम शामिल हो सकते हैं।

बिजली कनेक्शन और वायरिंग का खर्च को भी जोड़ें चले

लिफ्ट चलाने के लिए घर में पर्याप्त बिजली कनेक्शन और सही वायरिंग जरूरी होती है। जरूरत पड़ने पर डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड में बदलाव, अलग बिजली सप्लाई और अन्य इलेक्ट्रिकल काम भी कराने पड़ सकते हैं। इन खर्चों को भी कुल बजट में शामिल करना चाहिए।

हर साल मेंटेनेंस पर होगा इतना खर्च

लिफ्ट लगने के बाद खर्च खत्म नहीं होता। सुरक्षित और सही तरीके से चलाने के लिए नियमित सर्विस और मेंटेनेंस जरूरी है। होम लिफ्ट का AMC करीब 12 हजार से 40 हजार रुपये या उससे अधिक सालाना हो सकता है। इसमें नियमित मेंटेनेंस, सर्विसिंग, सुपरविजन और तकनीकी सहायता जैसी सेवाएं शामिल हो सकती हैं।

लिफ्ट लेने से पहले जाने ये जरूरी बातें  ।

लिफ्ट चुनने से पहले घर का साइट इंस्पेक्शन जरूर करवाना चाहिए। इससे पता चलेगा कि कितनी जगह चाहिए, किस तरह का शाफ्ट बनेगा और सिविल व इलेक्ट्रिकल काम पर कितना खर्च आएगा। कंपनी से कोटेशन लेते समय यह भी पूछें कि उसमें GST, इंस्टॉलेशन और अन्य चार्ज शामिल हैं या अलग से। कुल मिलाकर, घर में लिफ्ट लगवाने का बजट सिर्फ मशीन की कीमत देखकर तय नहीं करना चाहिए। लिफ्ट, इंस्टॉलेशन, सिविल वर्क, बिजली कनेक्शन और सालाना मेंटेनेंस को जोड़कर ही कुल खर्च का अनुमान लगाना बेहतर है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News