आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? जाने आपके शहरों के नए भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमत में इस हफ्ते 10 फीसदी तेजी देखने को मिली और गुरुवार को यह मई के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। लेकिन हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को इसमें चार फीसदी गिरावट रही। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन भारतीय बाजार में आज इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल के दामों में बड़ी गिरावट आई है। आपको बता दें कि भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।
