आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? देखें सभी शहरों के नए भाव
Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज शनिवार (25 जुलाई ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन भारतीय बाजार में आज इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल की कीमत गिरकर 96.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। क्रूड ऑयल के दामों में बड़ी गिरावट हुई है। आपको बता दें कि भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। तीसरी बार 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा किया था। और आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की थी ।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियां के रेट दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.82 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।
नोएडा में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.56 रुपये है।
