आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? जाने आपके शहरों के नए भाव

 | 
आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? जाने आपके शहरों के नए भाव

Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज बुधवार  (9 सितंबर ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आइये जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितना बदलाव आया है।  इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छु रही है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण आज वैश्विक बाजार में फिर से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। लेकिन भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गये हैं। क्रूड के दामों में हुई इस तेजी के बावजूद भी भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।

जानकारी के लिए आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था।

महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।

कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है। 

मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।

और चेन्नई में  पेट्रोल 107.77 रुपये डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News