Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज वीरवार (27 अगस्त ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी ऊँचाई पर है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आपकों बता दें की अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण पिछले कुछ दिनों से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हुई है लेकिन आज कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। भारतीय बाजार में अभी तक इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल की कीमत 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। क्रूड के दामों में हुई गिरावट के बावजूद भी भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियां मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47