क्या टूटने वाली है Sapna Choudhary की शादी ? पति वीर साहू को लेकर बोली ये बात...

 | 

Sapna Choudhary Marriage Trouble : हरियाणवी डान्सर और सिंगर सपना चौधरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये खबरे तेजी से चली हुई है की सपना चौधरी की शादी पति वीर साहू संग अब टूटने की कगार पर आ गई है। हाल ही में सपना चौधरी ने एक बातचीत में ऐसी बात कही जिसको लेकर सब लोग ये कयास लगा रहे है की अब उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली है। 

जानकारी के मुताबिक, वैसे तो सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं। सपना चौधरी ने वीर साहू संग शादी की जानकारी सिर्फ फोटोज शेयर कर दी थी। इतना ही नहीं, सपना दो बेटों की मां हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को मीडिया लाइमलाइट से पूरी तरह दूर कर रखा है। सपना ने अब तक अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है। Sapna Choudhary

मिली जानकारी के अनुसार, अब सपना चौधरी ने शादी और प्यार पर अपनी राय रखी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपना चौधरी की शादी मुश्किल में है। उनके और वीर साहू के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

संकट में शादी

जानकारी के मुताबिक,  सपना चौधरी ने हाल ही में कर्ली टेल्स संग खास बातचीत की। इस मौके पर सपना ने शादी पर अपनी राय रखी और बताया कि वह पति के लिए कभी उस तरह का प्यार फील नहीं करतीं, जिस तरह का वह अपनी मां के लिए करती है। सपना चौधरी ने कहा कि पति के लिए उन्होंने कभी प्यार महसूस नहीं किया, लेकिन फिर भी उनकी शादी अच्छी चल रही है। Sapna Choudhary

 सपना चौधरी के पति वीर साहू भी हरियाणवी गायक, संगीतकार, गीतकार और अभिनेता हैं

मिली जानकारी के अनुसार,  सपना ने कहा, 'वो पति हैं और मैं पत्नी हूं। मैं भी बहुत अच्छी तरह रिश्ता निभा रही हूं और वो भी बहुत ही अच्छी तरह रिश्ता निभा रहे हैं। हमारे दो बच्चे हैं, लेकिन अगर आप पूछेंगे कि कभी प्यार महसूस हुआ, तो मैं कहूंगी कभी नहीं। प्यार आत्मा छेड़ देने वाला होता है, जो मुझे सिर्फ अपनी मां से मिला है। Sapna Choudhary

वीर साहू संग सपना का रिश्ता

जानकारी के मुताबिक,  सपना चौधरी से पूछा गया कि पति से लड़ाई होने पर पहले कौन मनाता है? इस पर सपना चौधरी ने बहुत ही अलग जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह दोनों कभी नहीं लड़ते हैं। सपना ने कहा कि मेरे पास इतना फालतू समय ही नहीं है। हम दोनों की हमेशा अलग अलग राय होती है। मैं अपना ओपिनियन बताकर चला जाती हूं। Sapna Choudhary

मिली जानकारी के अनुसार,  सपना ने कहा की मुझे सुनना ही नहीं है उसका कुछ भी। मैं क्यों सुनूंगी। अगर ये संभव है तो होता है वरना मैं चली जाती हूं। मैं अक्सर अपनी राय बताकर वहां से चली जाती हूं। मुझे उसका कुछ सुनना नहीं है। सपना ने आखिर में ये भी बताया कि उन्हें अब सब कुछ रिश्ते में धुंधला धुंधला दिखता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News