कहीं आपका 500 रुपये का नोट नकली तो नहीं ? RBI ने बताया असली नोट पहचानने का तरीका
Udaipur Times, How to check Authenticity of Rs 500 Note : आज के समय में नकली नोटों (Fake Currency) का खतरा लगातार बना हुआ है। खासकर जब बात 500 रुपये के नोट की हो, तो अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि कहीं उनके हाथ में आया नोट नकली तो नहीं है। कई बार लोग जल्दबाजी में बिना जांच किए नोट स्वीकार कर लेते हैं और बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके पास मौजूद 500 रुपये का नोट असली है या नकली, तो इसकी पहचान के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ सुरक्षा फीचर्स (Security Features) बताए हैं। इन्हीं में से एक बेहद अहम फीचर है Microlettering, जिसकी मदद से असली और नकली नोट में आसानी से फर्क किया जा सकता है।
MICROLETTERING है खास सुरक्षा फीचर
RBI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि आजकल नकली नोटों के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में नोट की छोटी-से-छोटी सुरक्षा पहचान (Security Feature) की जानकारी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। इसी कड़ी में RBI ने 500 रुपये के नोट पर मौजूद Microlettering फीचर के बारे में जानकारी साझा की है।
कहां मिलेंगे Microletters?
RBI के मुताबिक, 500 रुपये के असली नोट पर बेहद छोटे अक्षरों (Microletters) में कुछ खास शब्द छपे होते हैं, जिन्हें ध्यान से देखने पर पहचाना जा सकता है।
महात्मा गांधी के शॉल (Shawl Fold) पर 'भारत' और 'INDIA' लिखा होता है।
महात्मा गांधी के चश्मे (Spectacles Frame) की फ्रेम पर RBI माइक्रोलेटरिंग मौजूद रहती है।
नोट के बाईं ओर (Left Side) बेहद छोटे अक्षरों में RBI500INDIA लिखा होता है।
ये माइक्रोलेटरिंग सामान्य आंखों से देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन ध्यान से देखने या मैग्निफाइंग ग्लास (Magnifying Glass) की मदद से इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।
500 रुपये के असली नोट की पहचान के अन्य तरीके
इसके अलावा RBI द्वारा बताए गए अन्य सुरक्षा फीचर्स भी नोट की पहचान में मदद करते हैं।
नोट का आकार 66 मिमी × 150 मिमी होता है।
इसका मुख्य रंग स्टोन ग्रे (Stone Grey) होता है।
रोशनी में देखने पर 500 का Watermark दिखाई देता है।
Security Thread हरे से नीले रंग में बदलती है।
महात्मा गांधी की तस्वीर उभरी हुई (Raised Print) होती है।
पीछे की तरफ लाल किला (Red Fort) की तस्वीर बनी होती है।
राष्ट्रीय प्रतीक (National Emblem), RBI गवर्नर के हस्ताक्षर, गारंटी क्लॉज और Swachh Bharat का लोगो भी मौजूद रहता है।
नोट के नंबर छोटे से बड़े आकार (Ascending Size) में छपे होते हैं।
