एमएमपीएस में आई.एस.ए. के महत्व पर संगोष्ठी
सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड ओरिएन्टेशन मीटिंग में कनेक्टिंग क्लासरूम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड ओरिएन्टेशन मीटिंग में कनेक्टिंग क्लासरूम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
ब्रिटिश काउंसिल, नई दिल्ली की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीति ओझा ने मेवाड़ सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स के अंतर्गत आने वाले 12 स्कूलों के शिक्षकों, प्राचार्यों तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्ययन-अध्यापन कौशल, अनुभव तथा परियोजना पर आधारित अध्ययन, शिक्षण में तकनीकी का सफल प्रयोग तथा प्रत्येक छात्र की विशिष्ट योग्यता की पहचान आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।