हरियाणा में नकली नोट छापते हुए IT इंजीनियर गिरफ्तार, सरकारी महकमें में माता-पिता और खुद का लाखों का पैकेज

 | 
हरियाणा में नकली नोट छापते हुए IT इंजीनियर गिरफ्तार, सरकारी महकमें में माता-पिता और खुद का लाखों का पैकेज

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने एक IT इंजीनियर विनायक झा को नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इंजीनियर दो दिन से होटल में ठहरा हुआ था, लेकिन ताला लगाकर गायब हो गया, जिससे कर्मचारियों को उस पर शक हो गया और उन्होंने पुलिस को वहाँ बुला लिया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने होटल का रुम खोलकर तलाशी ली तो मौके से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले विशेष कागज, 500 रुपए का एक नकली नोट और 100 रुपए के 10 नकली नोट मिले। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने होटल में जमा की गई ID से पता किया तो इंजीनियर अपने घर पर मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नोएडा की एक कंपनी में काम करता है जहां पर उसका 34 लाख के सालाना पैकेज भी था। उसके माता-पिता भी सरकारी नौकरी में है। फिलहाल, पुलिस युवक की डिटेल खंगाल रही है। Haryana News 

पुलिस ने विनायक झा पर BNS की धारा 178 और181 के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया है। अब अब दो दिन तक उससे पूछताछ कर सभी जानकारियां जुटाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News