साफ व सुन्दर सेलुन हो, साफ व सुन्दर उदयपुर शहर हो

उदयपुर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने व उसके लिए निरन्तर प्रयास करने के निर्णय के साथ सेन क्षौर कलाकार मण्डल, उदयपुर का 38वॉ जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

 | 

साफ व सुन्दर सेलुन हो, साफ व सुन्दर उदयपुर शहर हो

उदयपुर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने व उसके लिए निरन्तर प्रयास करने के निर्णय के साथ सेन क्षौर कलाकार मण्डल, उदयपुर का 38वॉ जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

संगठन के अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि सम्मेलन मे 125 से ज्यादा चूने हुए प्रतिनिधीयो ने हिस्सा लिया व सम्मेलन के मुख्य अतिथी अहमदाबाद बारबर शॉप एसोसिएशन के अध्यक्ष भुप्रेन्द पनारा व सचिव मनोज भाई थे। जिन्होने उदयपुर के ब्यूटी व हेयर एक्सपर्ट को 21 व 22 सितम्बर को राष्ट्रिय स्तर की प्रदर्शनी व आईबा अवार्ड, अहमदाबाद मे हिस्सा लेने के लिए निमन्त्रण दिया।

सेन क्षौर कलाकार मण्डल द्वारा आयोजित ’’स्वच्छ व सुन्दर सेलुन प्रतियोगिता’’ के जज श्री ओमप्रकाश नन्दवाना, श्री गुलाब चन्द्र सेन, श्री शंकरलाल शर्मा, ने शहर के सेलुन का सर्वे करके चार केटेगरी के विजेताओ को ट्रॉफी व प्रमाण-प्रत्र दिए गयें।

सेवन स्टार (प्रभात स्पा सेलुन एन इन्स्टीट्युट) प्रथम स्थान सेवन स्टार (चैम्पीयन हेयर स्पा एन् सेलुन) द्वितिय स्थान सेवन स्टार (मयूर स्पा सेलुन एन् इन्स्टीट्युट) तृतीय स्थान

फाईप स्टार (चैम्पीयन गर्लस स्पा) प्रथम स्थान फाईप स्टार (चैम्पीयन फेमेली सेलुन) द्वितिय स्थान फाईप स्टार (द हेयर टाउन) तृतीय स्थान

थ्री स्टार (नवरंग हेयर स्पा सेलुन) प्रथम स्थान थ्री स्टार (प्रिन्स हेयर सेलुन) द्वितिय स्थान थ्री स्टार (मॉर्डन हेयर एण्उ स्कीन केयर) तृतीय स्थान

वन स्टार (मगंलम हेयर एण्ड सेलुन) प्रथम स्थान वन स्टार (स्टाईलो हेयर सेलुन) द्वितिय स्थान वन स्टार (न्यू सनराईज ब्यूटी पार्लर) तृतीय स्थान

संगठन के संरक्षक श्यामलाल सेन के नेतृत्व मे निर्णय लिया गया कि समस्त सदस्यो के लिए शैक्षणिक अभियान चला कर हेयर कट, हेयर कलर, मेकअप व ट्रीटमेन्ट के सेमिनार व कार्यशालाए आयोजित की जाएगी। तथा ’’उदयपुर शहर को सुन्दर व स्वच्छ’’ रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम मे 11 सदस्यो को ब्राईडग्रुम मेकअप, जेन्ट्स हेयर कट व कलर की फोटो प्रतियोगिता के लिए ’’एप्रीशेसन सर्टिफिकेट प्रदान किए गये। तथा ओ.एम.सी एशिया कप 2015 मे बेहतर प्रदर्शन के लिए पुष्कर सेन, स्वेताशा पालीवाल, कमलेश सेन व अनील सेन को सम्मानित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News