लाभार्थियों को बैंक में खाता खुलवाना अनिवार्य

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभार्थियों को भुगतान उनके बैंक खातों में आनलाइन किया जायेगा। उपनिदेशक(सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) मांधातासिंह ने बताया कि विभाग से विशेष योग्यजन छात्रावृति, अनुप्रति, विश्वास, आस्था, नि:शक्तजन विवाह, पालनहार, सहयोग, विधवा पुत्री विवाह, अत्याचार निवारण व अन्य कल्याणकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाले […]

 | 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभार्थियों को भुगतान उनके बैंक खातों में आनलाइन किया जायेगा।

उपनिदेशक(सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) मांधातासिंह ने बताया कि विभाग से विशेष योग्यजन छात्रावृति, अनुप्रति, विश्वास, आस्था, नि:शक्तजन विवाह, पालनहार, सहयोग, विधवा पुत्री विवाह, अत्याचार निवारण व अन्य कल्याणकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाले आवेदनकर्ता अपना खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवा कर पास बुक की छाया प्रति जिसमें आवेदनकर्ता का नाम, बैंक का नाम व खाता संख्या स्पष्ट अंकित हो जमा कराये।

इससे आवेदनकर्ताओं को विभाग द्वारा राशि उनके बैंक खाते में जमा करायी जा सकेगी। बिना बैंक खाते के भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News