भारतीय जीवनशैली अपनाकर डायबिटीज से बचाव संभव: डॉ. औदिच्य
राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आरोग्य दिवस के अन्तर्गत आज 43वां शिविर प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक लगा, जिसमें निःशुल्क डायबिटीज जांच, औषधालय मे की गई। कुल 95 रोगियों ने निःशुल्क जांच करवाई एवं परामर्श लिया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि अत्यधिक काबोहाईड्रेट व खान-पान मे अनियमितता, शारीरिक श्रम का अभाव ही डायबिटीज का मुख्य कारण है। यह रोग पाचन संस्थान संबंधी दोष के कारण होता है तथा मष्तिक से अधिक काम लेने से भी अक्सर यह रोग हो जाता है। अतः भारतीय जीवनशैली अपनाकर एवं खान पान पर नियंत्रण कर डायबिटीज से बचा जा सकता है।
शिविर में विषय विशेषज्ञ डॉ. विष्णु बंषीवाल, नर्स रूकमणी परमार, अमृतलाल डामोर, रामसिंह ठाकुर ने अपनी निःषुल्क सेवाएं प्रदान की।