इतने दिनों तक तरसाने के बाद आज बरस पड़े
सावन में आखिर बादलो की लेकसिटी पर नज़रे इनायत हो ही गई। शहर वासियों के लिए आज का दिन बड़े दिनों बाद सुकून भरा गुज़रा। सुबह करीब 11 बजे अचानक काले बादलो ने आकाश में डेरा डाला और इतने दिनों की लुका छिपी के बाद आखिर बरस पड़े। चारो और शहर में मेघो ने राग मल्हार छेड़ दिया।

उदयपुर, 3 अगस्त 2019 सावन में आखिर बादलो की लेकसिटी पर नज़रे इनायत हो ही गई। शहर वासियों के लिए आज का दिन बड़े दिनों बाद सुकून भरा गुज़रा। सुबह करीब 11 बजे अचानक काले बादलो ने आकाश में डेरा डाला और इतने दिनों की लुका छिपी के बाद आखिर बरस पड़े। चारो और शहर में मेघो ने राग मल्हार छेड़ दिया।
करीब आधा घंटा बरसने के बाद बारिश फिर बंद हो गई। हालाँकि दोपहर तक रुक रुक बादल कभी तेज़ कभी हलके हलके बरसते रहे। शाम तक मौसम भीगा भीगा और सुहाना बना रहा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज बारिश के समाचार हैं।
उदयपुर में अरावली की पहाडिय़ों में स्थित उबेश्वर महादेव क्षेत्र में झमाझम बारिश के समाचार हैं। वहां बरसने वाला पानी ही उदयपुर की झीलों तक पहुंचता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर शहर में दिन भर में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच उदयसागर क्षेत्र में भी 20 मिलीमीटर बारिश हुई।
