घर की बेकार पड़ी जगह भी बना देगी मालामाल ! हर महीने ऐसे शुरु करें लाखों रुपये की इनकम
Udaipur Times, Business Idea : आजकल महंगाई इतनी तेजी से बढ़ रही है कि मात्र नौकरी की सैलेरी से परिवार का गुजारा नहीं चल पाता है। इसलिए लोग नौकरी के साथ-साथ अतिरिक्त कमाई करने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको अतिरिक्त कमाई करने के उन तरीकों के बारें में बताने जा रहे हैं जहां पर आप अपनी खाली छत, पुराना गैरेज या फिर छोटा से खाली पड़े प्लॉट से हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। इन दिनों ये काफी ट्रैंड में हैं, देश के कई हिस्सों में लोग अपनी बेकार पड़ी हुई जमीन का इस्तेमाल करके मोटी कमाई कर रहे हैं।
मोबाइल टावर और होर्डिंग से हर महीने 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की इनकम
यदि आपका प्लॉट या फिर आपका मकान मेन रोड, बाजार या फिर ऐसी जगह है जहां पर घनी आबादी है तो आप इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं। टेलीकॉम कंपनियों से संपर्क करके आप वहां पर मोबाइल टावर लगवा सकते हैं या फिर इसके अतिरिक्त एड एजेंसियों को अपनी छत या फिर प्लॉट पर होर्डिंग लगाने के लिए जगह को किराए पर देकर बंपर कमाई कर सकते हैं। इस तरह से आपको हर महीने 50 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की आमदानी हो सकती है।
खाली प्लॉट को पार्किंग स्पेस बनाने से हर महीने होगी मोटी कमाई
यदि आपके पास खाली प्लॉट है और ऐसे एरिया में जहां पर रहने वाले लोगों के पास वाहन तो हैं लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं है तो ऐसे में ये मौका आपके लिए बहुत सुनहरा हो सकता है। आप अपने खाली पड़े हुए प्लॉट में 'पे एंड पार्क' सेवा शुरू कर सकते हैं। जहां पर लोग अपने वाहन को सुरक्षित रखने के लिए आपको हर महीने 2 हजार से 4 हजार रुपये तक पार्किंग शुल्क आराम दे देंगे। अगर आपके प्लॉट में 20-30 गाड़ियां खड़ी होती हैं, तो आपकी हर महीने की कमाई 1 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।
छत पर शुरू करें ऑर्गेनिक खेती
इन दिनों बाजार में बिकने वाली जो भी हरी सब्जियां हैं वो रसायनयुक्त होती हैं। लोग इन सब्जियों से काफी परेशान हैं क्योंकि इनका सेवन करने से बहुत सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। कई बीमारियां हो जाती हैं ऐसे में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग बहुत तेजी से बढ़ने लगी है। अगर आपके पास बड़ी छत है तो आप वहां पर आराम से ऑर्गेनिक सब्जियां, औषधीय पौधे या महंगे फूल उगा सकते हैं। इन्हें सोसाइटी, स्थानीय बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
अपने गैरेज या प्लॉट को बनाएं डार्क स्टोर या वेयरहाउस
इन दिनों ब्लिंकिट, जेप्टो, बिगबास्केट और अमेजन जैसी कंपनियां 10 से 15 मिनट में सामान की डिलीवरी कर रही हैं। इन कंपनियों को शहर के हर इलाके में छोटे-छोटे गोदाम यानी डार्क स्टोर की जरूरत पड़ती है। यदि आपके पास बड़ा गैरेज या खाली प्लॉट है, तो आप उसे किराए पर देकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
छत पर सोलर पैनल लगवा करें खूब कमाई
यदि आपके घर की छत बड़ी है और साथ ही वहां पर अच्छी धूप आती है, तो आप वहां सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इन दिनों सरकार भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी स्कीम्स के जरिए सब्सिडी दे रही है। जैसे ही आप अपने छत पर सोलर पैनल लगवायेंगे आपके घर का बिजली बिल तो शून्य होगा ही साथ ही साथ में जो ज्यादा बिजली बनेगी, उसको आप ग्रिड के माध्यम से बिजली कंपनी को बेच भी सकते हैं। इससे हर महीने आपकी अच्छी-खासी कमाई भी होने लगेगी।
