हरियाणा में सोलर कनेक्शन लेना होगा अब और भी ज्यादा आसान! बिजली बिल में ही जुड़ जाएगा नेट मीटर और ऑटो लोड एन्हांसमेंट शुल्क

 | 
हरियाणा में सोलर कनेक्शन लेना होगा अब और भी ज्यादा आसान! बिजली बिल में ही जुड़ जाएगा नेट मीटर और ऑटो लोड एन्हांसमेंट शुल्क

Udaipur Times, Solar Connection : हरियाणा में सोलर कनेक्शन लेना अब और भी आसान हो गया है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटाप सोलर लगवाने वाले उपभओक्ताओं को  बड़ी राहत दी गई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करने वाले  उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट के चालू होने के बाद जारी किए गए पहले  बिजली बिल में नेट मीटर और ऑटो लोड एन्हांसमेंट शुल्क का भुगतान करने का विकल्प दिया है।

ग्राहकों के पास पेमेंट के होंगे दो विकल्प

नए नियम के तहत, ग्राहकों के पास पेमेंट के दो विकल्प होंगे। वे एप्लीकेशन के समय ही नेट मीटर और लोड बढ़ाने के लिए ACD (एडवांस कंजम्पशन डिपॉजिट) फीस का पेमेंट कर सकते हैं। या फिर, सोलर प्लांट चालू होने के बाद आने वाले पहले बिजली बिल में यह रकम जोड़ी जा सकती है। कॉर्पोरेशन ने सोलर पोर्टल पर इसके लिए पहले ही व्यवस्था कर दी है। अब तक जिले में 8,800 ग्राहकों ने रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाए हैं और कुल 11,000 ग्राहकों ने इसके लिए अप्लाई किया है।

हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर योजना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा

डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि यह निर्णय उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने, योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने और प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए लिया गया है।  प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह कदम अधिक उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करके और नवीकरणीय, स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर योजना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। 

आवेदन के समय नेट मीटर और ऑटो लोड एन्हांसमेंट शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं

डीएचबीवीएन द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को अब आवेदन के समय नेट मीटर और ऑटो लोड एन्हांसमेंट शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अब सोलर प्लांट के चालू होने के बाद जारी होने वाले पहले बिजली बिल में इन शुल्कों का भुगतान कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News