हरियाणा से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा बिल्कुल आसान ! 100 करोड़ से यहां बनेगा नया पुल

 | 
हरियाणा से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा बिल्कुल आसान ! 100 करोड़ से यहां बनेगा नया पुल

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब वाहन चालकों के लिए यमुना नदी पर बने पुराने और जर्जर रहीमपुर पुल के समानांतर नए तीन लेन का पुल बनने वाला है जिससे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना बिल्कुल ही आसान होने वाला है।

जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। NHAI ने 600 मीटर लंबे पुल के निर्माण का जिम्मा निर्मल बिल्ड इंफ्रा फ्राइवेट लिमिटेड नाम की एजेंसी को सौंपा है। Haryana News

यह पुल पलवल के अलीगढ़ रोड को अलीगढ़ जिले के हामिदपुर/जुप्पा गांव होते हुए जेवर से जोड़ने वाला है । जानकारी के मुताबिक नए पुल के निर्माण से पलवल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम क्षेत्र के लोगों को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक बेहतर और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी।

वर्तमान में पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर भारी यातायात का दबाव रहता है, जिसके चलते लोगों को अक्सर जाम और लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता है। Haryana News

लाखों लोगों को होगा फायदा

जानकारी के अनुसार रहीमपुर पुल अलीगढ़, बुलंदशहर, खुर्जा, जेवर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल और गुरुग्राम के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों वाहन, जिनमें ट्रक, कंटेनर, बसें और अन्य भारी वाहन शामिल हैं, इस पुल से गुजरते हैं। Haryana News नए पुल के निर्माण से लोगों को न केवल यात्रा सुरक्षित होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News