ईतरत सिद्दीकी बनी उदयपुर स्टार शैफ
सरपाईज तौर पर मिले मसालों और चीजों से उसे अपनी रैसेपी से तीन घण्टों में तैयार कर नामी गिरामी शैफ को खिला उदयपुर स्टार शैफ और यंग शैफ चैलेन्ज का खिताब जितना आसान काम नही था लेकिन उदयपुर की ईतरत सिद्दीकी एवं जयसिंहगढ़ के शैफ सोनत और शैफ सोहन ने अपने खाना बनाने के शौक को खिताब में बदल दिया। शौर्यगढ़ रिसोर्ट और स्पा द्वारा आयोजित फूड फेस्टिवल में प्रतियोगिता जीतने के बाद अब इनकी पहचान स्टार शैफ के रूप हैं। उदयपुर स्टार शैफ की रनर अप मानसी श्रीमाली रही जबकि यंग शैफ चेलेंज में के रनर अप एचआरएच ग्रुप ऑफ हॉटल्स के शैफ विनिता एवं शैफ दीपक रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहन साबले और शैफ कुणाल कपूर एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मैनेजर रूपम सरकार ने बताया कि फूड फेस्टिवल के समापन समारोह में महक दुबई के कुलीनरी डायरेक्टर सतीश अरोड़ा और मुंबई की शतभी बासु को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता में विजेता को शौर्यगढ रिसोर्ट की और से 21,000 रूपये का चैक एवं रनर अप को 11,000 रूपये का चैक, शील्ड व सर्टिफिकेट रोहन साबले, शैफ कुणाल कपूर, शैफ मनीष जोशी, शैफ लव माथुर, शैफ कासीम खान द्वारा प्रदान किये गये। उदयपुर स्टार शैफ में 104 प्रतिभागियों की 60 की रेसीपी में से टॉप 10 को चुना गया वहीं यंग शैफ चैलेन्ज में उदयपुर की 10 प्रमुख होटल्स के शैफ ने भाग लिया। विजेताओं के साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी शील्ड व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व फूड फेस्टिवल के अंतिम दिन प्रात: कॉकटेल बेवरेज वर्कशॉप में मिक्सोलॉजीस्ट एमी बी श्रॉफ ने काकटेल और मोकटेल के बारे में जानकारी दी। दोपहर में शैफ विमल धर ने फ्यूजन फूड डेमो में परंपरागत राजस्थानी व्यंजनों को कांटिनेंटल फ्यूजन में प्रस्तुत किया। शाम को शैफ कुणाल कपूर ने कम्फर्ट फूड वर्कशॉप में उदयपुरराईट्स को सरल तरीके से स्वादिष्ट भोजन एवं व्यंजन बनाने के गुर सिखाये।

स्टार शैफ प्रतियोगिता में मनाली कपूर, विषाखा विरवानी, राजवीर सिंह, विनिता जैन, अलीशा सीयाल, सीमरन सीधवानी, निक्षय पुरी, दिक्षा छेनानी तथा यंग शैफ चेलेंज में रेडिसन ब्ल्यू, रेडिसन लेकसिटी, पार्क एक्जोटिका, रमाडा, लेंडमार्क, रॉयल रीट्रीट, लेकएण्ड एवं ट्राईडेंट के शैफ ने भाग लिया।