चतुर्थ एस.एल. मंगरूडि़या स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न
तैलिक साहू मेवाड़ बैठक सेवा समिति द्वारा चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में चतुर्थ शंकरलाल मंगरूडि़या स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।

तैलिक साहू मेवाड़ बैठक सेवा समिति द्वारा चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में चतुर्थ शंकरलाल मंगरूडि़या स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।
आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि सिनियर ओपन वर्ग में हर्षित शर्मा व जुनियर ओपन वर्ग में मंथन चित्तौड़ा चैम्पियन रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मिठालाल नेणावा, विशिष्ट अतिथि रामलाल साहू, बी.एल. डूंगरवाल, मोहन वगेरवाल, अनिल मंगरूडि़या, हेमेन्द्र पंडियार, लोकेश पंडियार थे। अध्यक्षता पारसमल हिंगड़ द्वारा की गयी।
परिणाम इस प्रकार रहे सिनीयर वर्ग- हर्षित शर्मा, किशनलाल कीर, अतुल हिंगड़ अण्डर 19 वर्ग में- यश पुरोहित, विभव पामेचा, निखिल जैन, अण्डर 17 वर्ग में- चन्द्रजीत सिंह, योगेश हिंगड़, अखिल रांका अण्डर 15 वर्ग में-युगांश शुक्ला, कपील गर्ग, गोकुल पिल्लेय, अण्डर 13 वर्ग में- मंथन चितौड़ा, स्वयं भार्गव, आदित्य नेवाल, अण्डर 11 वर्ग में- अनिशा जैन, अनिरूद्ध जैन, आदित्य भारद्वाज, अण्डर 9 वर्ग में- प्रभव माहेश्वरी, पल्लव चैधरी, दैवांश चैचाणी अण्डर 7 वर्ग में- राहुल शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, अरूण कटारिया क्रमशः अपने-अपने वर्गो में प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ीयों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र व शेष खिलाड़ीयों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र दिये गये। नकद पुरस्कार विजेता खिलाड़ी – सिनियर वर्ग में – हर्षित शर्मा, किशनलाल कीर, यश पुरोहित, चन्द्रजीत सिंह, विभव पामेचा, अतुल हिंगड़, योगेश हिंगड़ व जुनियर वर्ग में – मंथन चित्तौड़ा, स्वयं भार्गव, अनिशा जैन, आदित्य नेवाल, शुभानी कपूर, नितिन राठी, धु्रव चैधरी को क्रमशः 700, 600, 500, 400, 300, 200, 150 रूपये नकद प्रदान किये गये।
