खाप पंचायत पर आधारित ‘इज्जतनगर की असभ्य बेटियां’ फिल्म दिखाई गई

जन संस्कृति मंच और उदयपुर फिल्म सोसायटी के तत्वावधान में आज उदयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटेल मेनेजमेंट के सभागार में खाप पंचायत पर आधारित निर्देशक नकुल साहनी की 'इज्जतनगर की असभ्य बेटियां' फिल्म दिखाई गई, जो लड़कियों के विद्रोह की मार्मिक कहानी है और प्रेरक भी है।

 | 
खाप पंचायत पर आधारित ‘इज्जतनगर की असभ्य बेटियां’ फिल्म दिखाई गई

जन संस्कृति मंच और उदयपुर फिल्म सोसायटी के तत्वावधान में आज उदयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटेल मेनेजमेंट के सभागार में खाप पंचायत पर आधारित निर्देशक नकुल साहनी की ‘इज्जतनगर की असभ्य बेटियां’ फिल्म दिखाई गई, जो लड़कियों के विद्रोह की मार्मिक कहानी है और प्रेरक भी है।

रिंकु परिहार ने बताया की डाक्युमेंट्री फिल्म ‘इज्जत नगर की असभ्य बेटियां’ ऐसी जाट लड़कियों की कहानी को बयां करती है जिन्होंने ऑनर किलिंग, खाप पंचायतों के तुगलकी फरमान, अन्या और राइट टू लव के लिए आवाज बुलंद की है। यह फिल्म हरियाणा की पांच जाट लड़कियों के संघर्ष की उस दास्तान को बयां करती है जहां सब कायदे कानून, सारे नियम, सभी रीति रिवाज और परंपराएं एक औरत के ऊपर लागू होती है।

‘इज्जत नगर की असभ्य बेटियां’ एक तरफ बदलाव की गवाह बन रही है तो दूसरी तरफ खाप पंचायत और समाज का एक तबका इज्जत के नाम पर ऑनर किलिंग से भी नहीं डरता।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

फ़िल्म सोसायटी के शंकरलाल चौधरी ने उपस्थित दर्शकों को 28-30 दिसम्बर को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल के बारे में बताया ओर समाज के ज्वलंत मुद्दों के बारे में अवगत करवाया ।

फ़िल्म की स्क्रीनिंग में उदयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटेल मेनेजमेंट के निर्देशक गजेंद्र सिंह सरोहा व पृथ्वीपाल सिंह , सहायक निर्देशक पूजा, नोयल विश्वास , गितिज्ञ , निविदिता थापा , इंस्टिट्यूट के छात्र- छात्रायें तथा फ़िल्म सोसाइटी के शंकरलाल चौधरी,व रिंकु परिहार मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News