जे. बी. हॉस्पिटल को अवैध निर्माण हेतु सीज़ किया

आज शाम नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक दस्ते की कारवाई के तहत सेक्टर-5 स्थित में अवैध निर्माण के चलते जे. बी. हॉस्पिटल को सीज़ किया। दोपहर के 3 बजे के करीब नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सेक्टर-5 में स्थित जे.बी हास्पिटल में चल रहे मंजिल के उपरी काम को रोकने का नोटिस जे. बी. […]

 | 

जे. बी. हॉस्पिटल को अवैध निर्माण हेतु सीज़ किया

आज शाम नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक दस्ते की कारवाई के तहत सेक्टर-5 स्थित में अवैध निर्माण के चलते जे. बी. हॉस्पिटल को सीज़ किया।

दोपहर के 3 बजे के करीब नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सेक्टर-5 में स्थित जे.बी हास्पिटल में चल रहे मंजिल के उपरी काम को रोकने का नोटिस जे. बी. हॉस्पिटल के मालिक शंकर भानुदा को देकर चल रहे कार्य वाली मंजिल को 2 माह के लिए अभिग्रहीत कर दिया । पूरी कारवाई नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के अधिकारी नानालाल रेगर, ऍम.अल सामर के नेतृत्व में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जे.बी हास्पिटल की मंजिल पर अवैध रूप से कार्य चल रहा था जो की राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 194 के तहत अवैध है। इसलिए अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने धारा 194 7(f) के अंतर्गत मंजिल को 2 माह के लिए अभिग्रहीत कर दिया।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News