जाने – जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था
उदयपुर जिला यातायात पुलिस ने रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किये है। रथ यात्रा का जुलुस कल दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति पर शोभयात्रा में शामिल होने वाले वाहनो के अतिरिक्त आमजन के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। पुलिस ने व्यापारियों और आ

उदयपुर 3 जुलाई 2019, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा कल 4 जुलाई 2019 को जगदीश मंदिर, जगदीश चौक से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा जगदीश चौक मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, संतोषी माता मंदिर, तीज का चौक, धानमंडी, मार्शल चौराहा, अस्थल मंदिर, आरएमवी रोड, कलाजी गोराजी, रंग निवास से भट्टियानी चोहट्टा होते हुए पुनः जगदीश मंदिर पर समाप्त होगी।
उदयपुर जिला यातायात पुलिस ने रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किये है। रथ यात्रा का जुलुस कल दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति पर शोभयात्रा में शामिल होने वाले वाहनो के अतिरिक्त आमजन के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से अपील जारी की है की रथ यात्रा के मार्ग में अपने वाहनों की पार्किंग न करे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
