जग नागरिक सेवा समिति ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की

जम्मु कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के हेडक्वार्टर पर रविवार को हुए आतंकवादी हमले के विरोध में जग नागरिक सेवा समिति ने जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेज कर मांग की है कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये

 | 

आतंकवादी केम्पों पर भारतीय सेना हमला कर उन्हें नेस्तनाबूत करने कि शीघ्र अतिशीघ्र  कार्यवाही करे जिससे शहीद  जाँबाज भारतीय सेनिकों की रूह को एवं उनके परिवार को चैन और सुकुन मिल सके। प्रधानमंत्रीजी से हमारी पुरजोर अपील है कि आतंकवादी संगठनों को शह दे रहे हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ भी कड़े से कड़े कदम उठाए जाए।

पाकिस्तान से आर्थिक एवं राजनैतिक सम्बन्धों को खत्म कर उसके खिलाफ प्रतिबन्ध लगाए जाए एवं जरूरत पड़ने पर भारतीय सेनाओं को आदेश जारी करे कि वह पाकिस्तान की सीमा में घुस कर हमारे देश को नुकसान पहुंचा रहे आतंकवादी संगठनों एवं देश के दुष्मनों को मूंह तोड़ जवाब दे कर सबक सिखाए। इस अवसर पर समिति संस्थापक अख्तर अली सिद्दिकी, मोहम्मद इस्माईल, जाकिर हुसैन घाटी वाला, रितु अहीर, एडवोकेट मंजु सोनी, इस्लाम शेख़ , चाँद मोहम्मद, इकबाल खान आदि उपस्थित थे।

  अख्तर अली सिद्दीकी संस्थापक

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal