जगद्गुरू रामानन्दाचार्य का उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत
काशी मठ के जगद्गुरू रामानन्दाचार्य का शुक्रवार शाम को उदयपुर पहुंचने पर अध्यक्ष भगवान वैष्णव के नेतृत्व में वैष्णव वैरागी समाज संस्थान, उदयपुर की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

काशी मठ के जगद्गुरू रामानन्दाचार्य का शुक्रवार शाम को उदयपुर पहुंचने पर अध्यक्ष भगवान वैष्णव के नेतृत्व में वैष्णव वैरागी समाज संस्थान, उदयपुर की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
जगद्गुरू रामानन्दाचार्य शनिवार को वैष्णव समाज की ओर से ‘‘पारिवारिक परिचय स्मारिका 2015’’ के विमोचन समारोह में भाग लेने उदयपुर आये है।
‘‘पारिवारिक परिचय स्मारिका 2015’’ विमोचन एवं भव्य शोभा यात्रा आज
महासचिव कृष्णकुमार हरिव्यासी ने बताया कि शनिवार को पारिवारिक परिचय स्मारिका 2015 का विमोचन एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि काशी मठ के जगद्गुरू रामानन्दाचार्य का पहली बार उदयपुर में आगमन पर समाज की ओर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 01 बजे जगदीश चौक से प्रांरभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई दुध तलाई मार्ग स्थित समाज के जानरॉय मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शोभायात्रा में खुली बग्गी में काशी के मठ को बिठाया जायेगा। शोभायात्रा में बैण्ड, घोड़े, ठोल एवं हाथी होंगे जिन पर समाजजन को बिठाया जायेगा। उन्होने बताया कि शोभायात्रा में भाग लेने वाले पुरूष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में सम्मिलित होगे।
स्मारिका प्रकाशन के संयोजक गणेशलाल वैष्णव ने बताया कि दोपहर 03 बजे समाज के भवन जॉनराय मंदिर में परिवार परिचय स्मारिका 2015 का विमोचन एवं पारितोषिक वितरण समारोह का अयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि काशी के मठ रामनरेशाचार्य होंगे। अध्यक्षता भगवान वैष्णव करेंगे।
विशिष्ठ अतिथि जयंती भाई वैष्णव, रामचन्द्र वैष्णव, एनडी निमावत, गजेन्द्र शर्मा, महेन्द्र कुमार वैष्णव – मुम्बई होंगे। महासचिव मनोज वैष्णव ने बताया कि समारोह में काशी के मठ रामानन्दाचार्य का आशीर्वचन होगा तथा 26 जनवरी कोे आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। उन्होने बताया कि समारोह पश्चायत उदयपुर संभाग के समाज जन का स्नेह भोज का आयोजन भी रखा गया है।