हरियाणा के सांघी गांव के जगत हुड्डा, गोकुला रत्न अवार्ड से सम्मानित

 | 
हरियाणा के सांघी गांव के जगत हुड्डा, गोकुला रत्न अवार्ड से सम्मानित

Udaipur Times, Haryana news : रोहतक जिला के सांघी गांव निवासी प्रसिद्ध लेखक, इतिहासकार एवं समाजसेवी जगत सिंह हुड्डा को मल्टी कल्चरल हॉल, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में वीर गोकुला जाट रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। जगत सिंह हुड्डा वर्तमान में खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं


यह अवार्ड उन व्यक्तियों को दिया गया, जिन्होंने शिक्षा,संस्कृति, समाज, राष्ट्र, किसान एवं मानवता के लिए असाधारण योगदान दिया है। जगत सिंह हुड्डा लुप्तप्राय इतिहास पर कार्य कर रहे हैं। इनकी पुस्तके भी प्रकाशित हो चुकी हैं।  पूर्व में हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकुला, निर्मला हरियाणा गौरव अवार्ड, भारत भूषण सांघीवाल, प्रज्ञा साहित्य सम्मान, जाट रत्न, शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद सम्मान आदि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News