कटारिया और पाटनी के समर्थन में जैन समाज ने किया प्रदर्शन
सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले मे भाजपा नेता गुलाब चन्द कटारिया व मार्बल व्यवसायी विमल पाटनी के नाम आने के बाद उनके समर्थन मे शुक्रवार को महावीर जैन परिषद् के तत्वाधान मे जैन समाज द्वारा रैली निकाल कर कलेक्ट्री पर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले मे भाजपा नेता गुलाब चन्द कटारिया व मार्बल व्यवसायी विमल पाटनी के नाम आने के बाद उनके समर्थन मे शुक्रवार को महावीर जैन परिषद् के तत्वाधान मे जैन समाज द्वारा रैली निकाल कर कलेक्ट्री पर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
शुक्रवार सुबह समाज के लोग टाउनहाल परिसर मे एकत्र होकर रैली के रूप मे हजारो की संख्या मे समाज जन सूरजपोल, बापु बाजार, देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंचे जहा पर जनजसभा हुई, सभा को महापौर रजनी डागी और जैन परिषद् के राजकुमार फत्तावत ने सम्बोधित किया। सभा के दौरान सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
समाज के वरिष्ठ लोगो के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कटारिया व पाटनी के खिलाफ मुकदमो को वापस लेने की मांग की।
इस दौरान महापौर रजनी डांगी के दवारा मंच को संबोधन करना भी काफी चर्चा में रहा, क्योकि प्रदर्शन के दौरान महापौर डांगी नारे लगते हुए महिलाओ का नेतृत्व कर रही थी। जबकि कल होने वाली बोर्ड बैठक को महापौर ने स्वास्थ सम्बधी कारणो का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया था ।
परिषद् के सयोंजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आठ वर्ष पुर्व हुए सोहराबुद्दीन मुठभेड प्रकरण सीबीआई द्वारा सप्लीमेन्ट्री चार्जशीट के माध्यम से कटारिया व पाटनी को राजनितिक साजिश के तहत आरोपी बनाया गया है। कटारिया व पाटनी को आरोपी बनाये जाने से जैन समाज के लोगो मे भारी रोष व्याप्त है।
