दीक्षा समारोह में उमड़ा जैन समाज

आज जैन समाज की दो महिलाओ ने सांसारिक जीवन त्याग वैराग्य का जीवन आपनाया। इस मौके पर जैन समाज के अनेक संत व हजारों की सख्या में जैन अनुयाई पंडाल में उपस्थित थे।

 | 

दीक्षा समारोह में उमड़ा जैन समाज

आज जैन समाज की दो महिलाओ ने सांसारिक जीवन त्याग वैराग्य का जीवन आपनाया। इस मौके पर जैन समाज के अनेक संत व हजारों की सख्या में जैन अनुयाई पंडाल में उपस्थित थे।

सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य सुकुमालनन्दी के निर्देशन में टाउन हॉल में चल रहे इस समारोह में आगरा निवासी कोशल्या पत्नी पद्म्कुमार सौगानी तथा सुशीला पत्नी मूलचंद सेठ निवासी बचेली, दुर्ग ने अपनी जैन दीक्षा की परीक्षा देते हुए पारिवारिक जीवन छोड़ जैन साध्वी बने।

दीक्षा समारोह में उमड़ा जैन समाज

इस मौके पर दोनों दीक्षार्थियों ने अपने केश लोचन की परीक्षा दी, इसके लिए सम्पूर्ण भारत से जैन अनुयाई पंडाल में नजर आए जिन्होंने आचर्य सुकुमालनन्दी का आर्शीवाद लिया। समाज अध्यक्ष रोशनलाल चितौडा ने बताया कि आज दोनों दीक्षार्थियो को दीक्षा दिलाई जाएगी, इस दीक्षा समारोह को देखने आए सभी लोगों के लिए रुकने व खाने के पुख्ता इन्ताजाम किए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News