जैन समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन
जिले के वल्लभनगर तहसील के बाठेडा गांव के पीडित जैन समाज के लोगों ने धर्मस्थल के कुंए पर निजी व्यक्तियों के कब्जे को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिले के वल्लभनगर तहसील के बाठेडा गांव के पीडित जैन समाज के लोगों ने धर्मस्थल के कुंए पर निजी व्यक्तियों के कब्जे को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन मे बताया गया है कि, बाठेडा गांव में समस्त सकल दिगम्बर जैन समाज के लोगों के द्वारा क्षेंत्र में कुआ खुदवाया गया था। समाज द्वारा खुदवाये गयेइस कुंए का उपयोग साधु-संतों व मन्दिर में आने वाले तीर्थ यात्रियो के द्वारा पानी पीने के लिये किया जाता है।
क्षेत्र के आटा मिल के संचालक श्याम लाल नलवाया द्वारा इस कुंए पर कुछ समय पूर्व से जबरन पानी की मोटर लगाकर पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। इस कुंए के पानी से नलवाया के द्वारा व्यसायिक उपयोग किया जा रहा है।
मामले को लेकर कई बार लोगों के द्वारा नलवाया को मोटर हटाने के लिये कहा गया, लेकिन नलवाया की ओर से कोई ध्यान ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ज्ञापन मे लाइट कनेशन को हटवाने, अनाधिकृत व्यसायिक उपयोग को बंद कराने व दोषी के खिलाफ कडी कारवाई करने की मांग की गई है।
