कटारिया के समर्थन में जैन समाज कल करेगा प्रदर्शन
सीबीआई द्वारा पूर्व गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया व मार्बल व्यवसायी विमल पाटनी को सोह्राब्बुदीन मामले में फसाने के विरोध में महावीर जैन परिषद् के द्वारा शुक्रवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया जाएगा।

हाथीपोल स्थित जैन धर्मशाला मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महावीर जैन परिषद् के संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि नगर विधायक गुलाब चन्द कटारिया व मार्बल व्यवसायी विमल पाटनी को सोह्राब्बुदीन प्रकरण मे सीबीआई द्वारा फंसाया गया है। सीबीआई ने द्वेषतापूर्वक कार्यवाही करते हुए इनके नाम को जोडा है। इस घटनाक्रम से मेवाड के जैन समाज मे रोष व्याप्त है।
इसी के विरोध मे शुक्रवार को उदयपुर व प्रदेश के 24 जिलो में विरोध-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
शुक्रवार को जैन समाज के व्यवसायी 11.30 बजे तक अपना व्यवसाय-कारोबार बंद रखेगे। सुबह सभी टाउनहाल परिसर मे एकत्र होकर रैली के रूप मे सूरजपोल, बापू बाजार,देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पहुँच कर प्रदर्शन करेंगे।
फत्तावत ने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान जिले के सभी तहसीलों के लोग भाग लेंगे।