जैन दिवाकर चौथमल महाराज का 123 वां दीक्षा जयन्ती आज
जैन दिवाकर परिषद की ओर से जैन दिवाकर परम्परा के गुरू वल्लभ भारत भूषण प्रसिद्ध वक्ता पंडित रत्न पूज्य गुरूदेव ’जैन दिवाकर चौथमल जी म सा का 123 वाँ दीक्षा दिवस रविवार 25 फरवरी को सिंधी बाजार स्थित पंचायती नोहरा में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जायेगा।

परिषद के अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन एंव महामंत्री राकेश तातेड़ ने बताया कि इस अवसर पर एक गुणानुवाद सभा आयोजित की जायेगी। जिसमें श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि, दीपेन्द्र मुनि, पुष्पेन्द्र मुनि, आदि ठाना 3, आचार्य डा. शिवमुनि जी मा.सा. के शिष्य शमित मुनि, निशान्तमुनि, राजस्थान सिंहनी उप प्रवर्तनी महासती चरित्र प्रभा महाराज सा की शिष्या साध्वी महिमा श्रीजी, नमिता श्रीजी, जिन आज्ञा श्रीजी आदि ठाणा बाल ब्रहाचारी डॅा.प्रतिभा श्रीजी, प्रशंसा श्रीजी, आदि ठाना के पावन सानिध्य में मनाया जायेगा।
परिषद के मंत्री अरविन्द जारेाली ने बताया कि इस अवसर पर जैन काॅन्फ्रेन्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकारलाल सिरोया, ओसवाल सभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल मेहता, अखिल भारतीय दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय महामंत्री रतलाम महेन्द्र बोथरा अतिथि के रूप में भाग लेंगे।