जैन नागदा प्रीमियर लीग 2017 क्रिकेट टुर्नामेंन्ट 1 अक्टूबर से
जैन नागदा क्रिकेट कमेटी द्वारा आगामी 1 अक्टूबर से महाराणा भूपाल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउण्ड ए पर मोनारच बाथ की अगुवाई में श्रीजी एसोसिएएट्स जैन नागदा प्रीमियर लीग 2017 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
जैन नागदा क्रिकेट कमेटी द्वारा आगामी 1 अक्टूबर से महाराणा भूपाल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउण्ड ए पर मोनारच बाथ की अगुवाई में श्रीजी एसोसिएएट्स जैन नागदा प्रीमियर लीग 2017 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के स्पोन्सर हार्दिक ज्वेलर्स है। डॉ प्रकाश वेलावत ने बताया कि इस लीग का आयोजन 1 अक्टूम्बर से 5 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।
सीए पंकज हपावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 6 टीमें मंगलम स्ट्राइकर्स,जे बी डी वॉरियर्स, डायनामिक डीएस, प्रबल फाइटर्स, किरण सुपर किंग्स, तथा आशियाना ब्लास्टर्स आपस में भिड़ेगी।
नितिन गदावत ने बताया कि टुर्नामेन्ट में प्रत्येक मैच 20-20 ऑवर का होगा तथा एक दिन में तीन मैच होंगे। प्लेऑफ 29 अक्टूबर एवं फाईनल मैच 5 नवम्बर को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि लीग को सफल बनाने के लिये 19 सदस्यो की कमेटी गठित की गई हैं।