जैन सोश्यल ग्रुप उमंग ने मनाया पांचवा स्थापना दिवस
जैन सोश्यल ग्रुप उमंग ने कल योग सेवा समिति परिसर में जहाँ अपना पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया वहीं ग्रुप की प्रथम महिला शाखा संगिनी जैन सोश्यल ग्रुप उमंग का पदस्थापना समारोह भी आयोजित किया गया।
जैन सोश्यल ग्रुप उमंग ने कल योग सेवा समिति परिसर में जहाँ अपना पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया वहीं ग्रुप की प्रथम महिला शाखा संगिनी जैन सोश्यल ग्रुप उमंग का पदस्थापना समारोह भी आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि तेरापंथ समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत,विशिष्ठ अतिथि जोन कोर्डिनेटर विजेन्द्र बापना थे जबकि पदस्थापना अधिकारी चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट ओ.पी.चपलोत थे।
इस अवसर पर राजकुमार फत्तावत ने कहा कि देश में वर्तमान में जहाँ जातिगत राजनीतियां हो रही हो, जातिगत संगठनों का गठन हो रहा हो एवं जातिगत त्यौरियां चढ़ायी जा रही हो,ऐसे में जैन समाज के लिए एक जुटता दिखाने का समय आ गया है। जैन समाज इस प्रकार के रचनात्मक कार्य करें जिससे समाज को एकजुट होने के लिए मजबूर होना पड़े।
समाज को इस प्रकार के कार्यक्रम हाथ में लेने चाहिये कि समाज को कोई भी सदस्य भूखा नहीं सो पायें। समाज का कोई भी बालक शिक्षा से वंचित न हों। सामाजिक विवादों का निपटारा न्यायालय में नहीं वरन् समाज के मंच पर हो।
इन्होनें ली शपथ-पदस्थापना अधिकारी ओ.पी.चपलोत ने नवगठित संगिनी जैन सोश्यल ग्रुप उमंग की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम दक एवं सचिव पूर्णिमा नागौरी सहित सदस्याओं को शपथ दिलाकर पदस्थापित कराया।
इस अवसर पर प्रेम दक ने कहा कि जैन समाज की महिलाओं में जागृति लोन हेतु इस संगठन का गठन किया गया है। यह संगठन महिलाओं में नेतृत्व शक्ति का परिचय देकर समाज में अपनी अमिट छाप छोड़ेगा।
जैन सोश्यल ग्रुप उमंग के पांचवे स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें ज्योति चावत, अर्हम संचेती, तिथि बोहरा,प्रशस्ति चौधरी, हार्दिक भण्डारी सहित अनेक बच्चों ने संगीतमय नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर उमंग के संस्थापक अध्यक्ष डॅा. सुन्दरलाल दक ने कहा कि ग्रुप की देश-विदेश में 400 से अधिक शाखाएं एवं इसके 65 हजार से अधिक दम्पत्ति सदस्य है।
उमंग के अध्यक्ष शरद कारवां ने वर्ष पर्यन्त किये गये सेवा कार्यो का ब्यौरा दिया। समारोह में नये सदस्यों हेमन्त मेहता, दिनेश जैन सहित डॅा. निर्मल कुणावत,जतिन नागौरी,अभिषेक पोखरना, मनीष गलुण्डिया को अतिथियों ने पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में के.एल.टाया,धीरेन्द्र मेहता, अभिषेक संचेती, किरणमल सावनसुखा सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।