जयसमन्द पर सर्वाधिक 117 मिमी वर्षा

उदयपुर जिले में मानसूनी वर्षा के पुनः सक्रिय हुए दौर में मंगलवार सुबह समाप्त हुए 24 घण्टों के दौरान सर्वाधिक 117 मिमी वर्षा जयसमंद जलाशय पर दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में उदयपुर व स्वरूप सागर में 10-10 मिमी, सलुम्बर में 37, उदयसागर 17, वल्लभनगर 95, […]

 | 

जयसमन्द पर सर्वाधिक 117 मिमी वर्षा

उदयपुर जिले में मानसूनी वर्षा के पुनः सक्रिय हुए दौर में मंगलवार सुबह समाप्त हुए 24 घण्टों के दौरान सर्वाधिक 117 मिमी वर्षा जयसमंद जलाशय पर दर्ज की गई।

जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में उदयपुर व स्वरूप सागर में 10-10 मिमी, सलुम्बर में 37, उदयसागर 17, वल्लभनगर 95, बागोलिया, केजड़ व डाया 12-12, गोगुन्दा 3, ओगणा व ऋषभदेव 7-7, देवास 14, सोमकागदर 5, झाड़ोल व नाई 8-8 तथा खेरवाड़ा व बावलवाड़ा जलाशय पर 3-3 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News