जलाल शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स 14 से

लोह बाजार स्थित जलाल शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स 14 व 15 अप्रेल को मनाया जाएगा।

 | 

लोह बाजार स्थित जलाल शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स 14 व 15 अप्रेल को मनाया जाएगा।

जलाल शाह बाबा कमेटी के सदर अज्जु भाई मुजीबु़द्दीन खान ने बताया कि 14 अप्रेल को दोपहर 2 बजे परच कुशाई (झण्डा)की रस्म अदा की जाएगी और रात्रि 9 बजे से उर्स के कार्यक्रमों का आगाज होगा जो रात्रि 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 15 अप्रेल दोपहर 2 बजे से कुल की फातेहा कार्यक्रम आयोजित होगा, जो रात्रि 8 बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के बंदायू जिले के खुसुसी जनाब खतीबे हिन्दुस्तान बातिले कुफरो अदयान नाईबे रसूल अनाम मुकरिरे शोल बयान फाजिले जलील आलीमे नबील हजरत अल्लामा व मौलाना मुफ्ती फुरकान आलम मिसवाह नूरानी बयान पेश करेंगे, साथ ही बंदायू के ही शायरे इस्लाम कमाल मियंा कादरी सहसवानी, नाअत खंा हाजी चंाद मोहम्मद, मोहम्मद हाफीज़ कादरी व अब्दुल रऊफ कांजी व साथी अपने नाते कलाम से सभी को दिल से मुजल्लाह फरमायेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News