कुल की फातेहा के साथ ही जलाल शाह बाबा का उर्स सम्पन्न
चमनपुरा सिथत जामा मस्जिद में जलाल शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स आज कुल की फातेहा के साथ हर्षोल्लास व हजारों जायरीन व अकीतमंदों की उपस्थिति के बीच सम्पन्न हुआ।
चमनपुरा सिथत जामा मस्जिद में जलाल शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स आज कुल की फातेहा के साथ हर्षोल्लास व हजारों जायरीन व अकीतमंदों की उपस्थिति के बीच सम्पन्न हुआ।
जामा मस्जिद कमेटी के सदर मुजीबुद्दीन खान अज्जू भाई ने बताया कि प्रात: जौहर की नमाज के बाद महफिले मिलाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात जायरीनों व अकीदतमंदों ने बाबा की बारगाह में चादर, फूल व प्रसाद पेश की मन्नतें व देश में अमन चैन एवं खुशहाली की दुआएं मांगी।
कुल की फातेहा में हजरते फजिले जलील शेखुल कुर्रा शाह शब्बीर हुसैन कादरी सरवरी ने पवित्र कुरान शरीफ की तिलावत की और जामा मस्जिद के ईमाम ने कुल की फातेहा पढ़ी। नाते पाक में बुलबुले मेवाड़ हाजी चाँद मोहम्म्द ,हाफीज बादरी ने नाते कलाम ‘मैं तो दीवाना जलाल शाह बाबा का दीवाना’ पेश किया। फातेहा के बाद कुल रस्म अदा की गई। जायरीनो ने कुल के छींटे लिये।
कार्यक्रम में मस्जिद कमेटी के सदर मुजीबुद्दीन खान(अज्जू भाई),नायाब सदर इस्माईल,सचिव गफ्फार खान,नायाब सचिव शकील खान,कोषाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ मन्सूरी सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
