कुल की फातेहा के साथ जलालशाह बाबा का दो दिवसीय उर्स सम्पन्न
चमनुपरा हाथीपोल स्थित जलाल शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स आज बाद नमाजे अस्र कुल की फातिहा के साथ उर्स सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हाजी चाँद मोहम्मद रंगरेज, मोहम्मद आसिफ बुलबुले मेवाड़ तथा खांजीपीर के तुतिए बाग रिसालत अब्दुल हाफीज कादरी ने नाते पाक पेश की। नाते कलाम सुन कर उर्स में उमड़े जायरीन भाव विभोर हो गये।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जामा मस्जिद चमनपुरा के खतीबो इमाम जेरे सदारत माजिद हुसैन रिज़वी, कार्यक्रम समन्वयक पुराना रेलवे स्टेशन उदयपुर के खतीबो इमाम जुलकरनैन ने की।
चमनपुरा स्थित जामा मस्जिद कमेटी के सदर अज्जु भाई मुजीबुद्दीन खान ने बताया कि उर्स के अंतिम दिन हजारों जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। पैर धरने तक की जगह नहीं बची। इस अवसर पर सभी देश में अमन व चैन की दुआ की।
कमेटी के सचिव मोहम्मद नसीर खां ने बताया कि उर्स के दूसरे दिन बाद नमाज जौहर की कुल की रस्म अदा की गयी तथा बाद नमाजे अस्र के कुल की फातेहा हुई जिसमें हजारों जायरीनें ने भाग लिया। फोतहा के बाद सभी जायरीनों को तबुर्रूक तकसीम की गई।
इस अवसर पर कमेटी सदर अज्जू भाई, मुजीबुद्दीन खान, सचिव मोहम्मद नासिर खां, इलियास भाई, नायब सदर ईस्माइल भाई, नायब सचिव अब्दुल शकील, कोषाध्यक्ष अब्दुल जीमल खां, इकरामुद्दीन,सैय्यद, आबिद अली, इदरीस खां, फिरोज खां, अलताफ सहित अनेक सदस्यों ने व्यवस्था में सहयोग दिया।