जन मंच ने दिया ज्ञापन

आज जन मंच ने गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में पिछले दिनों भू-माफियाओं की धमकियों से तनाव में आकर नव

 | 
जन मंच ने दिया ज्ञापन

आज जन मंच ने गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में पिछले दिनों भू-माफियाओं की धमकियों से तनाव में आकर नवा घरा निवासी भीमराज गमेती द्वारा आत्महत्या करना और उसके बाद उसके रिश्तेदार हीरालाल गमेती की हुई नृशंस हत्या के विरोध में पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा को ज्ञापन सोंपा, और इन दोनों घटनाओं की उच्च स्तरीय जाँच की मांग की हैं।

जन मंच ने ज्ञापन में बताया कि उन्होंने 21 जनवरी को जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर भूमाफिया के आतंक से आवगत कराया था परन्तु प्रशासन ने इसे हल्के तौर पर लिया और खामियाजा दो जनों को अपनी जिन्दगी देकर भुगतना पड़ा।

जन मंच ने ज्ञापन में मांग रखी हैं कि पुलिस प्रशासन भीमराज गमेती व हीरालाल गमेती की हत्या की उच्च स्तरीय जाँच करवाए और दोषी भूमाफियाओं एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कारवाही करे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News