आधार कार्ड से मिलेगा जननी शिशु सुरक्षा योजना का लाभ

जननी सुरक्षा योजना के तहत आधार कार्ड द्वारा भुगतान प्रणाली द्वारा बैंक के माध्यम से लाभान्वित करने के उदेश्य से सोमवार को मावली ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर होंगे।

 | 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एन. बैरवा ने बताया कि सबसिडी का लाभ लोगों को बैंक खातों के माध्यम से करने के लिए सरकार द्वारा चलायी गई योजना के अनुसार जननी सुरक्षा योजना के तहत बीपीएल परिवारों को आधार कार्ड द्वारा भुगतान प्रणाली के माध्यम से सहायता राशि का भुगतान किया जायेगा।

इस अवसर पर जिला कलक्टर विकास एस. भाले सोमवार को मध्यान्ह 12.00 बजे मावली स्वास्थ्य केन्द्र में लाभान्वितों को आधार कार्ड के माध्यम से लाभान्वित कर मावली ब्लॉक में योजना का शुभारम्भ करेंगे। आईसीआईसीआई बैंक के प्रंबधक रजनीश पाण्डे ने बताया कि इस योजना के लिये बैंक को नोडल बैंक के रुप में अधिकृत किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News