जनता डाक अदालत 20 दिसम्बर को

जनता डाक अदालत भारतीय डाक विभाग कार्यालय चेटक सर्कल, उदयपुर में 20 दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे आयोजित की जाएगी।

 | 

जनता डाक अदालत भारतीय डाक विभाग कार्यालय चेटक सर्कल, उदयपुर में 20 दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे आयोजित की जाएगी।

जनता की सभी समस्याओं की सुनवाई प्रवर अधीक्षक डाकघर, उदयपुर मण्डल करेंगे व पार्सल, बीमा वस्तुएँ, काउण्टर सेवा, मूल्य देय वस्तुएँ, विदेशी डाक वस्तुएँ, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट सेवा आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत 13 दिसम्बर तक प्रवर अधीक्षक डाकघर, उदयपुर मण्डल को भेजी जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News