JAR की कार्यकारिणी घोषित

अजयकुमार आचार्य महासचिव नियुक्त
 | 
कार्यकारिणी में महासचिव अजयकुमार आचार्य, उपाध्यक्ष मंगीलाल जैन एवं भूपेन्द्रकुमार चौबीसा, कोषाध्यक्ष अल्पेश लोढ़ा, संगठन सचिव विकास बोकडिय़ा, प्रचार सचिव राजेन्द्रकुमार पालीवाल को मनोनीत किया गया है। 

उदयपुर। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के जिलाध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत ने नव निर्वाचित आगामी दो वर्षीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। 

कार्यकारिणी में महासचिव अजयकुमार आचार्य, उपाध्यक्ष मंगीलाल जैन एवं भूपेन्द्रकुमार चौबीसा, कोषाध्यक्ष अल्पेश लोढ़ा, संगठन सचिव विकास बोकडिय़ा, प्रचार सचिव राजेन्द्रकुमार पालीवाल को मनोनीत किया गया है। 

कार्यकारिणी सदस्य भूपेश दाधीच, राजेन्द्र हिलोरिया, रामसिंह चंदाणा, प्रकाश मेघवाल, अनिलकुमार जैन, जोधाराम देवासी को मनोनीत किया है। 

संरक्षक सदस्य जगदीश विजयवर्गीय और पवन खाब्या जबकि सलाहकार सुमित गोयल, शैलेष व्यास, संजय खाब्या, प्रकाश शर्मा, विष्णु शर्मा ‘हितैषी’, सनत जोशी, पंकजकुमार शर्मा, डॉ. रवि शर्मा एवं विपिन गांधी होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News