जार द किंग अवार्ड समारोह का पोस्टर विमोचन

पुलिस महानिरीक्षक विनीता ठाकुर ने किया पोस्टर का विमोचन 
 | 

समारोह में ऐसे पुरूषों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने अपने खेल, कला, साहित्य, सिनेमा, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन,व्यवसाय सहित अनेक क्षेत्रों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किया है।

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना एम स्क्वायर प्रोडक्शन द्वारा आगामी माह आयोजित किये जाने वाले जार किंग अवार्ड समारोह का आज पुलिस महानिरीक्षक विनीता ठाकुर ने पोस्टर का विमोचन किया।

क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि इस समारोह में ऐसे पुरूषों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने अपने खेल, कला, साहित्य, सिनेमा, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन,व्यवसाय सहित अनेक क्षेत्रों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किया है।

ऐसे 20 पुरूषों को सम्मानित किया जायेगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर भानूप्रतापसिंह धायभाई,तारिका धायभाई,मुकेश माधवानी, सचिव राजेश शर्मा, लीना शर्मा मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News