जश्न ए विलादते हज़रत अली मनाया गया

अजंता गली स्थित शिया इमामबाड़ा में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम 
 | 
Jashn e Viladate Ali

उदयपुर 4 जनवरी 2026।  पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) के दामाद और इमाम हज़रत अली (अ.स.) के विलादत पर महफ़िल ए मिलाद का राज्य स्तरीय कार्यक्रम उदयपुर के अजंता गली स्थित शिया इमामबाड़े में सम्पन्न हुआ। 

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद मज़हर रिज़वी ने बताया कि 3 जनवरी 2026 शाम को ईशा की नमाज़ के बाद जश्न ए विलादते हज़रत अली (अ.स.) मनाया गया।  

Jashn e Vildate ALi

महफ़िल ए मिलाद में राजस्थान के विभिन्न ज़िलों से मौलाना क़ाज़िम, मौलाना ज़ीशान, मौलाना फ़िरोज़ मिर्ज़ा, मौलाना ज़ैनुलअबा, मौलाना शबीउल हसन, मौलाना ज़हूर इमाम, मौलाना अली हुसैन, मौलाना हैदर बिजनौरी, मौलाना ग़ाफ़िर अब्बास, मौलाना नक़ी हुसैन, मौलाना पयम्बर रज़ा, मौलाना अली इमाम, मौलाना अली हैदर, मौलाना एतशाम हुसैन ने हज़रत अली की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किये। 

कायर्कर्म का समापन दिल्ली से तशरीफ़ लाये हुज्जतुल इस्लाम मौलाना रईस जाचवी ने तक़रीर पेश करते हुए हज़रत की ज़िंदगी के रोशन पहलु के बारे में बताया। वहीँ कायर्कर्म की सदारत मौलाना फ़िरोज़ मिर्ज़ा ने अदा की जबकि महफ़िल का संचालन मौलाना हैदर बिजनौरी के की। 

Shia Jama Masjid Udaipur

कार्यक्रम के बाद शिया इमामबाड़ा जमात द्वारा नज़र और नियाज़ का प्रबंध भी किया गया।  

#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #HazratAli #JashnEWiladat #ShiaImambara #RajasthanNews #IslamicEvent #ShiaCommunity #Udaipur #ReligiousEvent