जशोदा बेन उदयपुर रेफर, यहाँ से अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल के लिए रवाना

आज सुबह चित्तौरगढ़ जिले में सड़क हदसे में घायल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन को चित्तौरगढ़ अस्पताल से उदयपुर रेफर किया गया। जहाँ कुछ उपचार के बाद जिले के एमबी अस्पताल से अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। जशोदा बेन के साथ अन्य घायलों को भी अहमदाबाद रेफर किया गया। इस दौरान एमबी अस्तपाल के बाहर जिला कलेक्टर के साथ पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

 | 

जशोदा बेन उदयपुर रेफर, यहाँ से अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल के लिए रवानाआज सुबह चित्तौरगढ़ जिले में सड़क हदसे में घायल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन को चित्तौरगढ़ अस्पताल से उदयपुर रेफर किया गया। जहाँ कुछ उपचार के बाद जिले के एमबी अस्पताल से अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। जशोदा बेन के साथ अन्य घायलों को भी अहमदाबाद रेफर किया गया। इस दौरान एमबी अस्तपाल के बाहर जिला कलेक्टर के साथ पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है की आज सुबह संभाग के चित्तौरगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन समेत दो महिलाये घायल हो गई जबकि जशोदा बेन के चचेरे भाई बसंत भाई की मौत हो गई।

जशोदा बेन उदयपुर रेफर, यहाँ से अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल के लिए रवाना  

हादसा पारसोली थाना इलाके में काटूंदा मोड़ के पास हुआ। बताया जाता है कि कार में कुल छह लोग सवार थे। जशोदा बेन की इनोवा कार के आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से घटना हुई।

बताया जाता है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन बारां के अटरू में एक विवाह समारोह में शिरकत करने आई थी। समारोह में शिरकत करने के बाद वे अहमदाबाद लौट रही थी और यह हादसा हो गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News